नेपाल के नए नक्शे को लेकर बोले भारतीय आर्मी चीफ जनरल- हमारे संबंध मजबूत हैं

नई दिल्ली
नेपाल के निचले सदन में देश के एक नए राजनीतिक मानचित्र (जिसमें भारतीय क्षेत्र शामिल हैं) पर वोटिंग से कुछ घंटे पहले, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे ने शनिवार को कहा कि नेपाल के साथ हमारे बहुत मजबूत संबंध हैं। हमारे पास भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक संबंध हैं। हमारे पास बहुत मजबूत पीपुल-टू-पीपुल कनेक्टश्न हैं। उनके साथ हमारा संबंध हमेशा मजबूत रहा है और भविष्य में भी मजबूत रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि जनरल नरवाणे की टिप्पणी नेपाल के अपने क्षेत्र का विस्तार करने के प्रयास पर भारत के रुख को दिखाती है। पीएम ओली संविधान संशोधन बिल दे सकते हैं। ये शनिवार दोपहर को संसद के निचले सदन की विशेष बैठक में देश के नए नक्शे को अंतिम रूप देने के लिए आखिरी औपचारिक होगी। कूटनीतिक सूत्रों ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि इस बिल के शाम को  संभवतः शाम 5.30 बजे के आसपास पास होने की उम्मीद है।इस सप्ताह के शुरू में संसद में बिल के लिए तब समर्थन दिखाई दिया, जब 83 सांसदों ने नेपाल के राष्ट्रीय प्रतीक में नए नक्शे को शामिल करने के लिए कानून पर चर्चा की। कानून निर्माताओं को संविधान संशोधन विधेयक में संशोधन करने के लिए 72 घंटे दिए गए थे। 72 घंटे की अवधि शुक्रवार शाम को समाप्त हुई।

 

बिल को वोट देने के लिए अगले वर्किंग डे की प्रतीक्षा करने के बजाय, पीएम ओली ने संसद में शनिवार को विशेष बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया। हालांकि एक कानूनविद्  ने नए नक्शे का विरोध किया था लेकिन स्थानीय मीडिया में ऐसी रिपोर्टें हैं कि वोट वापस लेने के लिए उनपर दबाव डाला जा रहा है। भारत और नेपाल में सीमा विवाद के कारण रिश्ते तनावपूर्ण हैं। आठ मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपूलेख से धारचूला तक बनाई गई सड़क का उद्घाटन किया था। इसके बाद नेपाल ने लिपुलेख को अपना हिस्सा बताते हुए विरोध किया था। 18 मई को नेपाल ने नया नक्शा जारी किया। इसमें भारत के तीन इलाके लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को अपना हिस्सा बताया। सीमा विवाद के बीच शुक्रवार को बिहार के जानकीनगर बॉर्डर पर नेपाल की तरफ से फायरिंग हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। तीन घायल हुए। दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। जानकीनगर बिहार के सीतामढ़ी जिले में आता है। यहां भारत का सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *