नुकसान से बचने के लिए आज ही करें अपने घर में ये Changes

ऐसा माना जाता है कि जहां 4 बर्तन हो वहां शोर-शराबा जरूर होता है। लेकिन कई घरों में अकारण ही लड़ाई-झगड़ें होते रहते हैं। किंतु क्या कभी किसी ने इसके बारे में जानने की कोशिश की है, कि इसके पीछे क्या कारण हो सकता है। अक्सर सबने देखा होगा कि वहीं पर लोग बीमार पड़ते हैं, जिनके घरों में विवाद होता रहता है और इन सब का कारण वास्तु दोष हो सकता है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए उन दोषों नियमों के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से घर में अशांति बनी रहती है और साथ ही इसके कुछ निवारण भी बताएंगे। 

वास्तु के मुताबिक घर का मुख्य दरवाजा काले रंग का नहीं होना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि उस घर के मुखिया को धोखा या अपमान का सामना करना पड़ सकता है। 

कहते हैं कि घर का मेन गेट बाकी दरवाजों से बड़ा ही होना चाहिए। अगर ऐसा न हो तो परिवार वालों का आर्थिक परेशानी हो सकती है। घर के वातावरण को सकरात्मक बनाने के लिए सूर्योदय के समय घर की सारी खिड़कियों को खुला रखना चाहिए।

जो घर का मुख्य द्वार होता है उसके पीछे किसी भी तरह का हत्यार या डंडा नहीं रखना चाहिए। वरना परिवार वालों के बीच बिना वजह के विवाद होते रहते हैं। 

घर के शयन कक्ष में वॉश बेस‌िन नहीं होना चाहिए। क्योंकि बेडरूम में इसके होने से लव लाइफ में परेशानी आ सकती है और पति-पत्नी के बीच अकारण विवाद होता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *