नीमच जिले में शतायु कावेरी और कंकुबाई सहित माताओं ने किया मतदान

नीमच 
नीमच जिले में सुबह से ही लोकसभा चुनाव में मतदान के लिये महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। जिले के घसूंडीबामनी में 105 साल की कावेरी बाई और चेनपुरा में कंकुबाई ने मतदान किया। दोनों अपने पोतों के साथ मतदान केन्द्र पहुँचीं। अमावली महल मतदान केन्द्र पर 90 वर्षीय पन्नालाल भी अपने भतीजे की सहायता से व्हील-चेयर पर मतदान केन्द्र पहुँचे।

धात्री महिलाओं ने मतदान केन्द्रों पर उनकी सुविधा के लिये बनाये गये झूलाघरों का खूब उपयोग किया। पूजा ने जब मतदान किया, तो 6 माह की बेटी की देखभाल आँगनवाड़ी सहायिका ने की। सात माह की बच्ची के साथ आई संगीता बाई भी इस सुविधा से खुश दिखी। वह फोन कर अपनी सहेलियों को सुविधाजनक मतदान के लिये प्रेरित कर रही थी।

नीमच में यादव मण्डी मतदान केन्द्र पर जब 77 वर्षीय श्रीमती सुशीला लौने पति के साथ मतदान करने पहुँचीं, तो लम्बी लाइन से असहज हो गईं। उन्हें लम्बी लाइन में लगकर मतदान मुश्किल लग रहा था, तभी मतदान केन्द्र अधिकारी ने उन्हें क्यू जम्प पास दिया। इस पास से वे बिना लाइन में लगे मतदान कर सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *