निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, एक मजदूर की मौके पर ही मौत, कई घायल

मऊ 
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शहर कोतवाली के ब्रह्मस्थान के समीप शुक्रवार दोपहर में निर्माणाधीन मकान की छत भरभराकर गिर गिई। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

शहर के सहादतपुरा ब्रह्मस्थान के समीप सेवानिवृत्त दरोगा लच्छाराम सिंह की मकान की छत सप्ताह भर पूर्व ढाली गई थी। शुक्रवार की दोपहर मजदूर शटरिंग को खोल रहे थे। इसी दौरान अचानक छत भहरा कर गिर गई। मलबे के चपेट में आधा दर्जन मजदूर आ गए। वहीं एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक मृत मजदूर की पहचान नहीं हो सकी है। घटना को देखकर मौके से ठेकेदार व अन्य मजदूर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने जब इस घटना की जानकारी थाना को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस ने मृत मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्त में लिया जाएगा. उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *