निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ खेली पहली होली, फोटो शेयर कर लिखा ये प्यारा मैसेज

नई दिल्ली
प्रियंका चोपड़ा भले ही पति के साथ न्यूयॉर्क रहती हों, लेकिन वह हर भारतीय त्यौहार को धूम-धाम से सेलिब्रेट करती हैं। अब बीती शाम अंबानी परिवार के घर होली पार्टी रखी थी जिसमें सभी बॉलीवुड सेलेब्स के साथ प्रियंका भी पति निक जोनस के साथ पहुंचीं। दोनों ने बहुत धूम-धाम से होली मनाई। लेकिन होली सेलिब्रेट करके सबसे ज्यादा खुश निक थे। निक ने होली की फोटोज भी शेयर की हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी पहली होली। बहुत मजा आया मेरे दूसरे घर इंडिया में होली सेलिब्रेट करके।'

निक और प्रियंका दोनों ने इस दौरान व्हाइट आउटफिट पहने थे। प्रियंका ने व्हाइट कलर का सूट पहना था तो निक ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा।

हाल ही में प्रियंका की जेठानी और एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने प्रियंका को लेकर कुछ ऐसी बातें बोलीं की देसी गर्ल भी खुश हो जाएंगी। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान सोफी ने प्रियंका को लेकर कहा, 'प्रि(प्रियंका का निकनेम) के साथ एक खास बॉन्डिंग है। उनके साथ रहकर एक अलग दीवानगी होती है। आपको खुद को याद दिलाना होगा कि वह बॉलीवुड में 20 साल से हैं। वह भारत की बहुत बड़ी हस्ती हैं। जब हम उनकी और निक की शादी में गए थे तो हमारा बिल्कुल शाही अंदाज में स्वागत किया गया था। प्रियंका की वहां पूजा की जाती है।'

प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *