नागिन फेम ऐक्ट्रेस आश्का गोराडिया ने किया न्यूड योग, तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी
आजकल पूरी दुनिया में योग का क्रेज बढ़ रहा है। वहीं सिलेब्रिटिजी के बीच न्यूड योगा का। अभी हाल ही में एबिगेल पांडे की न्यूड योग वाली तस्वीर ने सनसनी मचा दी थी। अब नागिन और बिग बॉस फेम आश्का गोराडिया ने अपनी अर्द्धनग्न योग की तस्वीर शेयर की है। टॉपलेल आश्का की योग वाली यह तस्वीर देखते ही बन रही है।
इस तस्वीर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। टॉपलेस आश्का शीर्षासन करती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ-साथ आश्का ने एक संदेश भी दिया है।
अपने संदेश में आश्का ने भारतीय महिलाओं के सेक्सुअलाइजेशन से लेकर ऑब्जेक्टेशन तक पर बात की है। उन्होंने महिलाओं के पहनावे, साड़ी से लेकर बिकीनी तक पर पुरुषों से सवाल पूछे हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने मध्यप्रदेश के खजुराहो के मंदिरों की मूर्तियों की भी चर्चा की है। उन्होंने सेक्सुअल ऐक्टिविटी पर खुल कर बोला है। आश्का ने पुरुषों की सोच पर भी सवाल उठाए हैं।
आश्का ने अपने पोस्ट में महिलाओं को ईश्वर की सबसे खूबसूरत कृति बताया है। अपनी पूरी बात उन्होंने बहुत ही सुंदर ढंग से रखा है।
गौरलतब है कि आश्का गोराडिया से पहले टीवी ऐक्ट्रस एबिगेल पांडे ने भी अपनी न्यूड योग वाली तस्वीर शेयर की थी। एबिगेल की तस्वीर के फैन्स दीवाने हो गए। उन्होंने एबिगेल के बोल्ड डिसीजन की जमकर तारीफ की थी
आश्का ने अमेरिकी व्यवसायी और हथियार ट्रेनर ब्रेंट से 2017 में शादी की थी। दोनों जून 2016 में एक कार्यक्रम में मिले थे और एक-दूसरे के दिल में उतर गए थे। ऐसा नहीं की आश्का ने पहली बार योग की कोई तस्वीर साझा की है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट योग की तस्वीरों से भरा पड़ा है।