नहीं सुधरेगा नेपाल: भिखनाठोरी में नो मेंस लैंड पर नेपालियों ने लगाया बाड़ , एसएसबी जवान अलर्ट

नरकटियागंज                                
इंडो-नेपाल के भिखनाठोरी बॉर्डर के पास नो मेंस लैंड पर नेपालियों ने बाड़ लगा दिया है। नेपालियों के बाड़ लगाये जाने की खबर पर भारतीय अधिकारी भी हरकत में आ गए। अधिकारियों ने बाड़ लगाने की रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी है। बहरहाल, बॉर्डर पर एसएसबी के जवान अलर्ट मोड में रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।  

भिखनाठोरी से पूरब दिशा में नेपाल की रामनगर बस्ती है। बस्ती के पास ही नो मेंस लैंड पर नेपालियों ने बाड़ लगाया था। सूचना पर नरकटियागंज एसडीएम चंदन कुमार चौहान, गौनाहा सीओ राजीव रंजन श्रीवास्तव, बीडीओ हरिमोहन कुमार व एसएसबी के अधिकारी बॉर्डर पर पहंुचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया। भारतीय अधिकारियों व एसएसबी की उपस्थिति में वहां भूमि की पैमाइश भी करायी गयी।

एसडीएम चंदन कुमार चौहान ने बताया कि बाड़ लगाने की सूचना मिलते ही उक्त स्थल की पैमाइश 15 दिन पहले ही करायी गयी थी। नेपालियों ने वहां नौ मेंस लैंड पर भारतीय भू भाग से बिल्कुल सट कर बाड़ लगाया है। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेज दी गयी है। बॉर्डर पर पल-पल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एसएसबी के जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि वे शुक्रवार को भी अधिकारियों के साथ भिखनाठोरी पहंुचकर ताजा स्थिति से अवगत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *