नहीं रहे पूर्व मंत्री बलिहार सिंह
रायपुर
अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे बलिहार सिंह का 94 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री तथा छत्तीसगढ़ वित्त विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष बलिहार सिंह के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री श्री सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ज्ञातव्य है कि श्री बलिहार सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान चांपा के विधायक और मध्यप्रदेश सरकार में खाद्य एवं जेल मंत्री रहे हैं। श्री सिंह कई दिनों से बीमार थे और बिलासपुर के अपोलो हास्पिटल में इलाज के भर्ती थे। राज्यपाल अनुसुईया उइके,विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमनसिंह ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।