नवरात्रि के मौके पर अक्षरा सिंह के इस ‘देवी गीत’ ने मचाई धूम, दुर्गा के अवतार में आईं नजर

 नई दिल्ली                                                                                                                                                                                                  
भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एक्टिंग के जितने फैन्स हैं, उतना ही उनकी सिंगिंग को भी लोग पसंद करते हैं। अब हाल ही में उनका एक भोजपुरी देवी गीत यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। नवरात्रि के मौके पर इस गीत की खूब धूम हो रखी है। 23 सितंबर को ये गाना यूट्यूब आया है और फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

एल्बम अम्बे महारानी की जय हो से इस गाने का नाम है आपन तलवार दे दा। गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है और इसके लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर घुंघरू जी हैं और वीडियो को डायरेक्ट भी अक्षरा सिंह ने ही किया है।

बता दें कि अक्षरा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

अभी उनका जो लेटेस्ट पोस्ट है उसमें उन्होंने सिंपल सा आउटफिट पहना है और अंधेरे कमरे में बैठी हैं। फैन्स उनके इस सिंपल लुक की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *