नयी पेंशन स्कीम में शामिल कर्मियों का अंशदान बढ़ा

पटना 
                                                                                                                         
केंद्र की तर्ज पर अब बिहार सरकार भी नई पेंशन योजना में अपने कर्मियों को 14 प्रतिशत का अंशदान देगी। इसका लाभ राज्य के डेढ़ लाख से अधिक पदाधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसकी अधिसूचना जारी होने के साथ ही इसका लाभ कर्मियों को मिलने लगेगा। 

नई पेंशन योजना में 2005 और इसके बाद नियुक्त कर्मी शामिल हैं। कर्मियों के मूल वेतन का दस प्रतिशत राशि काट कर उनके पेंशन मद में जमा होता है। दस प्रतिशत ही अलग से राज्य सरकार भी अपना अंशदान कर्मियों के पेंशन मद में जमा करती थी। अब राज्य सरकार अपना अंशदान चार प्रतिशत बढ़ा दी है। जबकि कर्मयों के मूल वेतन का अब भी दस प्रतिशत ही पेंशन मद में जमा होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *