नगर निगम इंदौर में बेलदार निकला करोड़पति, लोकायुक्त पुलिस का छापा

इंदौर
नगर निगम इंदौर में बेलदार रियाद उल हक अंसारी करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक निकला। उसके स्नेहलतागंज स्थित फ्लैट पर आज सुबह लोकायुक्त पुलिस ने छापा डाला। छापे में चार फ्लैट और प्लॉट के दस्तावेज लोकायुक्त पुलिस को मिले हैं।  जानकारी के अनुसार बेलदार अंसारी को लेकर लोकायुक्त पुलिस के पास आय से अधिक संपत्ति और वसूली माफिया से जुड़े होने की शिकायत आई थी। शिकायत की जांच के बाद आज सुबह अंसारी और उससे भाई के घर पर छापा डाला गया।

छापे में स्नेहलतागंज में चार फ्लैट के दस्तावेज मिले। वहीं खजराना की एक पॉश कॉलोनी में भी प्लॉट होने के दस्तावेज मिले हैं।  अंसारी वर्ष 2003 में नगर निगम इंदौर में भर्ती हुआ था। 16 साल में अंसारी को करीब बीस लाख रुपए की आय वेतन से हुई। इसके बाद भी उन्होंने कई फ्लैट खरीद लिए। अंसारी का एक भाई आॅटो चलाता है, उसके नाम से भी प्रॉपर्टी खरीदने जाने की जानकारी लोकायुक्त पुलिस को लगी है। कुछ पार्षदों का पैसा भी अंसारी के जरिए प्रापर्टी में इंवेस्ट किए जाने की जानकारी हैं, जिसकी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *