नगरीय प्रशासन मंत्री श्री डहरिया गुरू नानक देव के प्रकाश उत्सव में हुए शामिल
रायपुर
नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया ने मंगलवार को देर शाम आरंग में गुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ डहरिया ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और आरंग क्षेत्र सहित प्रदेश वासियों के उत्तरोत्तर उन्नति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सिख समाज के लोगो और प्रदेशवासियों को प्रकाश उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉक्टर डहरिया ने आरंग में सिख समाज गुरुद्वारा भवन निर्माण के लिए 20 लाख मंजूरी की घोषणा की।