नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जवानों की कलाइयों पर बांधी राखी

जगदलपुर
प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में जवान दिन-रात सुरक्षा के लिए तैनात हैं। ये जवान क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा प्रदान करते हैं जिसके चलते वे खुद मुख्य त्यौहारों में भी अपने घर नहीं जा पाते। जिसे देखते हुए इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने जवानों की कलाइयों में राखी बांधी और तिलक लगाकर मिठाई भी खिलाई। वहीं जवानों ने भी महिलाओं की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान जवानों के चेहरे में खुशी देखते ही बन रही थी। जवानों को कई मुख्य त्यौहारों में छुट्टी नहीं मिल पाती। ड्यूटी पर तैनात ये जवान अपने परिवार के साथ त्यौहार नहीं मना पाते। इसे देखते हुए ही क्षेत्र की महिलाओं ने ये पहली की और जवानों को राखी बांधी। बस्तर पुलिस ने राखी बांधने पहुंची सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *