धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो – टेकाम

रायपुर
सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखण्ड स्थित भवानीपुर धान खरीदी केन्द्र और लवन की कृषि सेवा सहकारी समिति केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों की निर्देशित किया कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। किसानों का धान शासन के निदेर्शानुसार खरीदा जाए। डॉ. टेकाम ने निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र में की जा रही तौल में कांटा-बांट को देखा और गुणवत्ता को भी परखा।   

डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पलारी विकासखण्ड के भवानीपुर की धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान की सुरक्षा के लिए व्यवस्थित ढंग से स्टेक लगाए जाए। केप कव्हर और ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करें। सहकारिता मंत्री ने धान का विक्रय करने आए किसानों से भी चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस केन्द्र में एक हजार 35 कट्टा जब्ती का धान है। डॉ. टेकाम ने  अधिकारियों को जब्ती के धान को अलग से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए धान खरीदी केन्द्र में ऐसी व्यवस्था की जाए की वह संतुष्ट हो। डॉ. टेकाम ने लवन के कृषि सेवा सहकारी समिति केन्द्र में निरीक्षण के दौरान धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। यहां व्यवस्थित ढंग से स्टेक लगे हुए थे और ड्रेनेज के लिए भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। निरीक्षण के दौरान जिला सहकारी संस्था के उप पंजीयक, जिला विपणन अधिकारी, धान खरीदी के नोडल अधिकारी समिति प्रबंधक, फड़मुंशी और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *