धर्मेंद्र के फार्महाउस में उगे नए फल, वीडियो शेयर कर दिया ये प्यारा मैसेज

 नई दिल्ली                                                                                                           
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र अपने नए फल उगने से काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र की एक्साइटमेंट उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'किसान के, हीरे-जवाहरात, खुशी की, इन्तिहा महसूस कीजिए। रूह सरशर हो जाएगी आपकी। आप सभी को प्यार'।
 
बता दें कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘यमला पगला दिवाना फिर से’ थी और इस फिल्म में उनके साथ सनी और बॉबी देओल भी थे। सनी देओल के बेटे करण देओल को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए धर्मेंद्र ने ‘पल पल दिल के पास’ नाम की फिल्म भी प्रोड्यूस की जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।  
 वैसे धर्मेंद्र इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहते हैं और वो फैन्स के लिए अपने फार्म हाउस से कई वीडियोज शेयर करते हैं जिसमें वो खेती करते हुए नजर आते हैं। वो अपने फार्महाउस की सबजियों के बारे में भी जानकारी देते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *