देसी गानों पर जमकर थिरके निक-प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जब साथ होते हैं तो उनको देखकर लोगों के चेहरे पर स्माइल आ जाती है। दोनों 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। निक को देसी गर्ल ही नहीं देसी म्यूजिक भी काफी पसंद है। उनके कुछ ऐसे वीडियोज सामने आए हैं जिनमें वह पंजाबी बीट्स पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
देसी गानों पर जमकर थिरके निक-प्रियंका चोपड़ा की शादी के वक्त उनकी मेहंदी से लेकर संगीत सेरेमनी तक के वीडियोज वायरल हुए थे। इन वीडियोज में निक जोनस का देसी अवतार देखने को मिला था। उनके कुछ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिसमें निक जोनस देसी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।