देश सुरक्षित हाथों में हैं, यह बात अब देश जान चुका: राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 

जबलपुर 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज उमरिया में युवाओं को भाजपा के लिए विजय का संकल्प दिलाया। शाह ने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में हैं, यह बात अब देश जान चुका है। इसलिए हर व्यक्ति फिर से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार चाहता है। यह बात उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की देशभर में निकाली जा रही विजय संकल्प बाइक महारैली के शुभारंभ पर कही। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे भी मौजूद थे। इधर भोपाल में आयोजित हुई इस रैली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। 

शाह ने महाबाइक रैली के शुभारंभ से पहले अमर शहीद स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछली बार भाजपा 26 सीट जीती थी, इस बार सभी 29 सीटे हमे जीतना है। इसका युवाओं को संकल्प लेना होगा। हर सीट पर पूरी ताकत से जी जान से जुट जाए। उन्होंने केंद्र सरकार का तारीफ करते हुए कहा कि देश के हर वर्ग के कल्याण के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने काम किया है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह कुछ भी आरोप लगा रही है। जनता कांग्रेस की हकीकत जान चुकी है। सभा के बाद अमित शाह मोटर साइकिल पर सवार होकर रैली में शामिल रहे। वे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे की बाइक पर सवार हुए।  

इधर भोपाल में युवा मोर्चा की महाबाइक रैली का अन्ना नगर में शुभारंभ करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं बचे इसलिए वह एयर स्टाईक पर भी सवाल उठा रहा है, वे कुतर्क करते है तर्क का उत्तर दिया जा सकता है, लेकिन कुतर्क का जवाब नहीं दिया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने वादा किया था कि दस दिन में कर्ज माफ हो जाएगा, नहीं तो वे मुख्यमंत्री को हटा देंगे, प्रदेश में कर्ज माफी पूरी नहीं हुई इसलिए अब कमलनाथ को मुख्यमंत्री के पद से हटाया जाना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *