दीपावली की रात चोरों ने लगाई हजारों की चपत
दीपावली की रात चोरों ने लगाई हजारों की चपत
सूनी दुकान में काउंटर तोडक़र ले गए रकम, पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिला उद्योग केंद्र के पीछे भारत टेंट हाउस है। जहां डेकोरेशन की थोक सामग्री मिलती है। संचालक दीपावली के दिन सामग्री बेचने के बाद पूजा पाठ कर रात को घर चले गए। जब सुबह वह दुकान पहुंचे। दरवाजे का ताला खुला हुआ मिला। कांउटर का ताला टूटा हुआ और उसमें रखे 95 हजार से अधिक की रकम भी गायब मिली इसकी सुचना पुलिस को दी पुलिस ने सीसीटीवी खगला तो दो नकाबपोश नजर आये है पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है