दीपक पुनिया फाइनल में, इतिहास रचने का मौका

नई दिल्ली
भारत के युवा पहलवान दीपक पुनिया ने शनिवार को यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। दीपक ने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टेफन सेइचमुथ को 8-2 से हराया। दीपक के पास भारत के लिए इतिहास रचने का मौका है। फाइनल में उनका सामना ईरान के हसन याजदानिचाराटी से होगा। अगर दीपक फाइनल जीत जाते हैं तो वह विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
 
सिर्फ सुशील कुमार ने ही भारत के लिए विश्व चैंपियनशिप में जीता है स्वर्ण
दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार ने 2010 में मास्को में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। दीपक पहले ही ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके हैं। पहला राउंड काफी कड़ा रहा। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। लेकिन अपने दूसरे राउंड में हमेशा से अच्छा करने वाले दीपक ने यहां टेकडाउन से लगातार अंक ले फाइनल में प्रवेश किया। दीपक ने हाल ही में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *