दिव्‍यांका बोलीं विवेक नहीं बनेंगे ‘बिग बॉस 13’ का हिस्‍सा

टीवी ऐक्‍टर विवेक दहिया के फेमस रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 13' में एंट्री को लेकर बीते कुछ दिनों से लगातार बातें हो रही थीं। लेकिन उनकी पत्‍नी टीवी ऐक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्रिपाठी ने इन अटकलों को झूठा बताया। उन्‍होंने हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान बताया कि फिलहाल विवेक 'बिग बॉस 13' का हिस्‍सा नहीं बन रहे हैं।

वहीं विवेक दहिया ने भी इस बारे में अपनी राय साझा की। उन्‍होंने कहा कि वह खुद को इस शो के लिए फिट नहीं मानते। यानी कि वह इतने लंबे समय तक के लिए इस घर का हिस्‍सा नहीं बने रह सकते। बता दें कि विवेक दहिया आखिरी बार सीरियल ' कयामत की रात' में नजर आए थे। इसके अलावा वह सीरियल 'कवच' में भी दिखाई दिए थे।

वहीं विवेक दिव्‍यांका के साथ 'नच बलिए 8' का भी हिस्‍सा रह चुके हैं।

कहा जा रहा है कि जल्‍दी ही विवेक फेमस सीरियल 'नागिन 4' का हिस्‍सा बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *