दिवाली बोनस: जब एक किसान ने खेतों में काम करने वाले मजदूरों को हवाई जहाज की यात्रा कराई

सीतापुर 
                                                                                                                                    
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मछरेहटा क्षेत्र के गांव बीहट बीरम के प्रगतिशील किसान संदीप सिंह शेखावत ने खेतों में काम करने वाले मजदूरों को दीपावली के बोनस में फ्लाइट से दिल्ली टूर कराया है। इस यात्रा से मजदूर खासा उत्साहित हैं। संदीप अद्यतन व आर्गनाइज्ड तरीके से कान्ट्रैक्ट फार्मिंग करते हैं। ऐसे में उन्होंने परमानेंट मजदूर रखे हैं। संदीप सिंह ने बताया कि हवाई यात्रा की चर्चा सुनकर मजदूर उनसे तरह-तरह की जिज्ञासाएं व्यक्त किया करते थे। इस बार संदीप ने मजदूरों को दिवाली पर हवाई सैर का तोहफा दिया। वह छह मजदूरों को फ्लाइट से दिल्ली घुमाने ले गए। हवाई यात्रा के साथ ही दिल्ली दर्शन से मजदूर काफी उत्साहित हैं।

ठाकुर प्रसाद कहते हैं कि 'भइया बतलावा करति रहयं कि जहाज पर चलव तौ यहु होति वहु होति.. हमका तौ बड़ा मजा आवा… जानि नाइ मिला कब दिल्ली पहुंचि गएन'। चौधरी ने कहा कि जब जहाज उड़ा तो बहुत डर लगा। तेजी से झटका लगा। खूबचंद ने कहा कि संदीप ने उनके दोनों अरमान पूरे कर दिए। हवाई जाहाज की यात्रा करा दी और दिल्ली भी घुमा दिया। उन्होंने कहा कि संसद भवन देखकर बहुत अच्छा लगा। 

रमेश यादव ने कहा कि मजदूर बहुत दिनों से हवाई जहाज पर घुमाने का निवेदन संदीप से कर रहे थे। आखिकार उनके मालिक ने इस दीवाली पर मजदूरों का निवेदन स्वीकार कर लिया। कौशल सिंह ने कहा कि वाकई दिल्ली बहुत अच्छी है। यहां फुटपाथ पर जगह-जगह पकवान बहुत ही स्वादिष्ट मिलते हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *