दिग्विजय सिंह की महिला वोट बैंक पर नज़र, बूथ मज़बूत करेंगी कार्यकर्ता

भोपाल 
भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह धुआंधार प्रचार में लगे हैं. सरकारी कर्मचारियो, डॉक्टरों के बाद अब उन्होंने महिला मतदाताओं के वोट साधने की जुगत की है. दिग्विजय सिंह ने आज महिला कार्यकर्ता सम्मेलन किया और उन्हें बूथ मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी सौंपी.

बीजेपी के इस गढ़ भोपाल सीट जीतने के लिए अब कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की नज़र महिला वोट बैंक पर है. दिग्विजय सिंह ने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया. इसमें कार्यकर्ताओं को एक-एक बूथ मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी दी गयी है.

चार महीने पहले प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में महिलाओं के वोट प्रतिशत में चार फीसदी का इजाफा हुआ है.अगर महिला वोट पक्ष में पड़ जाएं तो जीत में मदद मिल सकती है. इसी गुणा-भाग के साथ दिग्विजय सिंह ने पार्टी की महिला विंग का पूरा फोकस महिला मतदाताओं पर करने के लिए कहा है. वो याद दिला रहे हैं कि प्रदेश में चुनाव में महिला आरक्षण कांग्रेस सरकार ने दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *