ददुदाजी पंचतत्वों में विलीन: कटनी के द्ददाधाम में हुई अंत्येष्टि, पुलिस ने दिया गार्ड आॅफ आॅनर

जबलपुर
दद्दाजी के नाम से जगविख्यात गृहस्थ संत पं. देवप्रभाकर शास्त्री की पार्थिव देह पंचतत्वों में विलीन हो गई। आज दोपहर कटनी स्थित दद्दाधाम कॉलोनी में निर्माणाधीन वृद्धाश्रम के प्रांगण में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि द्ददाजी के ज्येष्ठ पुत्र अनिल त्रिपाठी ने दी। इससे पूर्व दद्दाजी की पार्थिव देह को राजकीय सम्मान देते हुए उसे तिरंगे में लिपटाया गया।

पुलिस ने गार्ड आॅफ आॅनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मंत्री और विधायक संजय पाठक, अजय विश्नोई, अर्चना चिटनेस, फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, राजपाल यादव, विधायक अशोक रोहाणी, विनय सक्सेना सहित कई शिष्यों ने द्ददा जी को पुष्पांजलि दी।

उल्लेखनीय है कि द्ददाजी को किडनी संक्रमण के चलते दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इसी महीने दाखिल कराया गया था। शनिवार रात उन्हें विशेष विमान से जबलपुर लाया गया। इसके बाद उनकी इच्छानुसार उन्हें कटनी ले जाया गया। कल रात साढ़े आठ बजे दद्दाजी नश्वर शरीर त्यागकर परम तत्व में समा गए। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *