तीर्थयात्रियों का अभिनंदन कर विधायक सुनील उईके करेंगे रवाना।

 

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन के यात्रियों की रवानगी 23 को….

जुन्नारदेव विस से 123 यात्री रामेश्वरम के लिए होंगे रवाना….

तीर्थयात्रियों का अभिनंदन कर विधायक सुनील उईके करेंगे रवाना…

जुन्नारदेव
मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत दक्षिण के सुप्रसिद्ध रामेश्वरम तीर्थ के लिए जत्था कल 23 सितंबर को रवाना होगा। यह जत्था मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा भारतीय रेल से अधिग्रहित की गई एक विशेष तीर्थयात्रा स्पेशल रेलगाड़ी से छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से रात्रि 8 बजे रामेश्वरम की ओर रवाना होंगे। विशेष रेलगाड़ी में जुन्नारदेव विधानसभा के कुल 123 तीर्थयात्री लाभान्वित होंगे। इनमे जनपद पंचायत जुन्नारदेव के 49, जनपद पंचायत तामिया के 41, नगरपालिका दमुआ के 11 एवं नगर पालिका जुन्नारदेव के 22 तीर्थयात्री रामेश्वरम की यात्रा कर सकेंगे। भारतीय सनातन धर्म के इस महत्वपूर्ण धार्मिक एवं तीर्थस्थल रामेश्वरम की यात्रा करने वाले समस्त 123 यात्रियों का अभिनंदन स्थानीय विधायक श्री सुनील उईके के द्वारा श्री राममंदिर जुन्नारदेव में 23 सितंबर 2019 को दोपहर 2 बजे एक विशेष कार्यक्रम में किया जाएगा। यहां पर विधायक सुनील उईके के द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल प्रदान कर तिलक लगाकर अभिनंदन भी किया जाएगा। तीर्थयात्रियों के सम्मान में श्री राम मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम के पश्चात उन्हें मध्यान्ह 4 बजे की ट्रेन से स्थानीय रेलवे स्टेशन से छिंदवाड़ा की ओर विदाई भी दी जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुनील उईके की मौजूदगी रेलवे स्टेशन पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *