तिवारी दंपत्ति को जल्द रिहा कराने सुनील सोनी ने केन्द्रीय मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर
नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों के चंगुल में फंसे रायपुर दंपत्ति को जल्द रिहा कराने को लेकर रायपुर सांसद सुनील सोनी ने केंद्रीय मंत्री सुब्रह्मण्यम जय शंकर को पत्र लिखा है। उन्होंने अनुरोध किया है कि उनके लोकसभा क्षेत्र के इंजीनियर दम्पति को जल्द लुटेरों के चंगुल से मुक्त कराएं।

सांसद सोनी ने पत्र में कहा है कि उनके लोकसभा क्षेत्र रायपुर निवासी मर्चेट नेवी इंजीनियर विजय तिवारी और उनकी पत्नी अंजू तिवारी का नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों ने जहाज से अपहरण कर लिया है। रायपुर निवासी तिवारी दम्पति एमटी नव कन्सल्टेशन के 19 क्रु मेम्बरर्स का हिस्सा थे। विजय तिवारी जहाज के चीफ मेकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने कहा है कि शिप कम्पनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समुद्री लुटेरे क्रु मेंम्बर्स को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए हैं। सोनी ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि उनके लोकसभा क्षेत्र के इंजीनियर दम्पति को जल्द लुटेरों के चंगुल से मुक्त कराएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *