डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या
डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में एक युवक ने डॉक्टर और उनकी पत्नी को क्लिनिक में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। दंपती की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
वारदात में डॉक्टर महेश डेहरिया (55), पत्नी वंदना (50) के साथ अमरवाड़ा के खमरा रोड पर स्थित अपने क्लिनिक पर ही थे। इसी दौरान उन पर अचानक हमला हुआ। वह कुछ समझ पते इससे पूर्व आरोपी ने उन पर गोली चला दी।दोनों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आरोपी सोनू मालवीय उर्फ प्रिंस (25) भी घायल है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि युवक से डॉक्टर दम्पति की पुरानी रंजिश थी इस वजह से आरोपी युवक ने दंपती पर हमला किया।