डेंगू पीड़ित मरीजों से मिले मंत्री शर्मा और सिलावट, बेहतर उपचार के दिये निर्देश
भोपाल
जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट नेहरू नगर के एक निजी अस्पताल में उपचाररत डेंगू पीड़ित मरीजों से मिले। मंत्री द्वय ने डेंगू पीड़ितों के बेहतर उपचार के निर्देश दिये।
ओल्ड सुभाष नगर के सुभाष विश्वकर्मा, रीता विश्वकर्मा और उनकी पुत्री का डेंगू बुखार का उपचार किया जा रहा है। मंत्री सिलावट ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन से कहा कि भोपाल में डेंगू बुखार नहीं फैले इसके लिये पर्याप्त इंतजाम करे। उन्होंने कहा कि डेंगू के मरीजों के बेहतर इलाज पर ध्यान दिया जाये।