ट्विटर पर हर मिनट बढ़ रहे प्रियंका के फॉलोअर्स, सिंधिया को किया सबसे पहले फॉलो

भोपाल
 कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही अब राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी ट्विटर पर आ गई हैं। ट्वीटर पर आते ही उन्होंने 7 दिग्गज नेताओं को फॉलो किया है, उनमें से एक ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हैं। सिंधिया मध्यप्रदेश के पहले कांग्रेस नेता हैं, जिन्हें प्रियंका ने सबसे पहले ऑलो किया है। इसके अलावा कुछ ही देर में ट्विटर पर प्रियंका को फालो करने वालों की भी बाढ़ आ गई। हर मिनट हजारों फालोअर्स बढ़ रहे हैं।

 

पहले दिन किया 7 दिग्गजों को फॉलो
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कुछ ही घंटों पहले ट्विटर पर ज्वाइन हुई हैं। प्रियंका के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @priyankagandhi प्रियंका गांधी वॉड्रा के नाम पर है। हालांकि ज्वाइन करते ही प्रियंका ने सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को फालो किया है, इसके बाद रणदीज सिंह सुरजेवाला, मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, इसके बाद कांग्रेस पार्टी के आफिशियल ट्विटर, सचिन पायलट, अहमद पटेल और अशोक गहलोत को फालो किया है।

 

अब तक नहीं किया एक भी ट्वीट
प्रियंका ने पहले दिन एक भी ट्वीट नहीं किया है, लेकिन प्रियंका को फॉलो करने वालों की बाढ़-सी आ गई है। प्रियंका के ज्वाइन करते ही हर मिनट फालोअर बढ़ रहे हैं। सोमवार को दोपहर में ही 12.30 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक करीब 15 हजार लोग प्रियंका को फालोकर चुके थे। इस प्रकार दोपहर 1.17 बजे तक प्रियंका को फालो करने वालों की संख्या 35.1k हो गई थी।

रोड शो से पहले शुरू हुआ ट्विटर
कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तरप्रदेश की प्रभारी बनाई गई प्रियंका गांधी ने सोमवार को ही ट्विटर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 12 बजे तक फालोवरों की संख्या 5 हजार हो गई थी। इसके बाद फालोअर्स की संख्या बढ़ने का सिलसिला तेज हो गया।

 

इन्होंने भी किया प्रियंका को फॉलो
मध्यप्रदेश के खेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, गुजरात कांग्रेस, मुंबई कांग्रेस महाराष्ट्र कांग्रेस, तेलंगाना कांग्रेस, वेस्ट बंगाल कांग्रेस, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सांसद शरद यादव, रणदीप सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *