जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में आयुष्मान भव: कार्यक्रम का शुभारंभ

जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में आयुष्मान भव: कार्यकम का शुभारंभ            आयुष्मान भव: एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मकसद देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है  

          जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में आयुष्मान भव: कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू की अध्यक्षता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया, सिविल सर्जन डॉ.एम.के.सोनिया एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.श्रीमती अर्चना कैथवास की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चिकित्सीय स्टाफ एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भी उपस्थिति रही।
इस संबंध में जानकारी देते हुये जिला स्वास्थ्य मीडिया अधिकारी डॉ.प्रमोद वासनिक ने बताया कि आयुष्मान भव: कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.चौरसिया ने सभी को जानकारी देते हुये बताया कि आयुष्मान भव: कार्यक्रम के अंतर्गत सितंबर माह से दिसंबर माह तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग कर उपचार प्रदान किया जायेगा।                                                  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *