जानिए किसे एंट्री, गुड़गांव, फरीबाद बॉर्डर फिर सील

 
नई दिल्ली

दिल्ली से सटे हरियाणा के बॉर्डर को फिर सील कर दिया गया है। गुरुवार को हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज ने दावा किया कि राज्य में दिल्ली की वजह से मरीज बढ़ रहे हैं इसलिए बॉर्डर को सील किया जा रहा है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद और गुड़गांव के बॉर्डर को 15 मई को ही खोला गया था। इससे पहले भी ये बॉर्डर सील ही थे।

अब स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है। अब सिर्फ जरूरी सेवाओं वाले लोगों को ही दिल्ली आने-जाने दिया जाएगा। किन-किन लोगों को हरियाणा (गुड़गांव, फरीदाबाद) बॉर्डर पर एंट्री है जानिए।
 
पिछली बार जिला प्रशासन ने साफ किया था कि बेवजह लोगों को बॉर्डर पर आने जाने नहीं दिया जाएगा। बॉर्डर पर दिल्ली की ओर आने जाने वाले लोगों को चेकिंग के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा था। जिन लोगों के पास मूवमेंट पास नहीं थे, उन्हें वापस कर दिया गया था। मेडिकल स्टाफ व अन्य जरूरी कामों में लगे स्टाफ को एंट्री दी जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *