‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ फेम मोना सिंह की शादी की तस्वीरें आई सामने, 38 की उम्र में बनीं दुल्हन

 नई दिल्ली 
जस्सी जैसी कोई नहीं' (Jassi Jaisi Koi Nahin) सीरियल से रातोंरात मोना सिंह (Mona Singh) शादी के बंधन में बंध चुकी है। मुंबई में आज 38 साल की मोना सिंह ने साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम की दुल्हन बन गई हैं। मोना और श्माक की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। बता दें कि मोना पिछले एक साल से साउथ के एक बैंकर को डेट कर रही थीं।

मोना की शादी की तस्वीरें देखकर उनके फैंस उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपनी शादी के दिन मोना सिंह लाल जोड़े में नजर आईं। इनकी शादी की रस्में एक गुरुद्वारे में सम्पन्न हुई हैं। वहीं श्याम वाइट शेरवानी में दिखे। 
 
आपको बता दें कि गुरुवार को मोना सिंह की मेंहदी की तस्वीरें सामने आई थी। इस तस्वीरों को मोना सिंह की टीम ब्राइड ने शेयर किया था। फूलों वाली ज्वैलरी पहने मोना सिंह बहुत ही खुश नजर आ रही हैं।  
 
प्री-वेडिंग फंक्शंस में मोना के करीबी दोस्त पहुंचे। इनमें गौरव गेरा, आशीष कपूर, मीता शर्मा और मिक्की दुदाने शामिल हैं। मोना की मेहंदी में भी उनके दोस्तों ने जमकर मस्ती की। 
 
आपको बता दें,  मोना सिंह आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। मोना सिंह ने साल 2003 में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में मोना ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो देखने में तो सुंदर नहीं है लेकिन उसका दिमाग बहुत तेज है। इस सीरियल से मोना सबकी नजरों में आ गई थीं।
 
इसके बाद मोना ने 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी', 'क्या हुआ तेरा वादा', 'इतना करो न मुझे प्यार', 'प्यार को हो जाने दो', 'कवच: काली शक्तियों से', 'कहने को हमसफर है' और 'ये मेरी फैमिली' शामिल है।  फिल्म ‘3 इडियट्स’ में मोना करीना कपूर की बहन का किरदार निभा चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *