जल्द शुरू करें हवाई सेवा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

 दरभंगा 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से मधुबनी जाने के क्रम में दरभंगा हवाई अड्डा परिसर में करीब 20 मिनट रुके। वहां पर मुख्यमंत्री ने रनवे व अन्य कार्यों का निरीक्षण किया।  मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने कार्य की प्रगति की जानकारी दी व साथ में समस्याओं से भी अवगत कराया। नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दरभंगा से हवाई सेवा जल्द शुरू करने के लिए किसी भी तरह की मदद करने के लिए राज्य सरकार तैयार है। अगर हवाई सेवा जल्द शुरू करने के लिए दिल्ली से बात करने की जरूरत पड़ी तो वो भी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी मिथिला के लोगों की भावना से जुड़ा है यह हवाई अड्डा इसीलिए इसका काम जल्द पूरा होना चाहिए। हवाई अड्डे के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा-जयनगर एनएच से जयनगर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *