जब स्टेज पर भारती सिंह बोलीं, ‘ये मेरे बाप का शो है’

इसमें कोई दोराय नहीं कि भारती सिंह एक अच्छी कमीडियन हैं। वह ऐसे पंच और जोक्स क्रैक करती हैं कि लोग भी पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाते हैं। उनकी कॉमिडी टाइमिंग के तो रोहित शेट्टी भी फैन हैं। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 में भारती की खूब तारीफ भी की थी। हाल ही में भारती सिंह का एक विडियो आया है जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। यह विडियो भारती के शो 'खतरा खतरा खतरा' का है, जिसमें भारती डबल रोल में नजर आ रही हैं।

विडियो में भारती ने एक मां और एक बेटे का रोल किया है। इसमें दिख रहा है कि जब मां के रोल में भारती अपने बेटे चिंटू (भारती सिंह) से पूछती हैं कि वह यहां क्या कर रहा है तो वह कहता है, 'यह मेरे बाप का शो है।' इस पर हर्ष लिंबाचिया कहते हैं 'चांटा मारूंगा।'

भारती का यह विडियो काफी मजेदार है और लोग इसे जमकर देख रहे हैं व पसंद कर रहे हैं। इस विडियो को अब तक 80 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। अब आपका भारती के इस विडियो के बारे में क्या कहना है? जरा देखिए और बताइए। भारती ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में कॉमिडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ़्टर चैलेंज' से की थी। इसके बाद वह 'कॉमिडी सर्कस' के कई सीजन में नजर आईं। यही नहीं, कॉमिडी के अलावा भारती ने डांस में भी अपना जलवा दिखाया और 2015 में 'झलक दिखला जा 8' में हिस्सा लिया। इसके अलावा वह 'इंडियाज गॉट टैलंट' जैसे शोज को होस्ट भी कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *