चार निर्दलीय पार्षद कांग्रेस में शामिल
रायपुर
रायपुर नगर निगम के चार निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी पर आस्था जताते हुए शनिवार को विधिवत कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में ये सभी कांग्रेस में शामिल हुए। इनमें जितेन्द्र अग्रवाल, संध्या ठाकुर, उमा निर्मलकर व मन्नू यादव शामिल हैं। महापौर निर्वाचन के समय इन्होने कांग्रेस का साथ दिया था। रायपुर नगर निगम में संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस अब और मजबूत हो गया है।