चयनित हज आवेदकों को हज 2021 के लिए प्राथमिकता दिया जाए – मो. असलम

रायपुर
हज 2020 हेतु महिला विथआउट मेहरम श्रेणी में पंजीकृत महिला हज यात्रियों को आगामी हज 2021 की हज यात्रा हेतु प्राथमिकता दिए जाने की घोषणा केंद्रीय मंत्री द्वारा की गई है। इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मो. असलम खान ने केंद्रीय मंत्री से अपील की है कि हज 2020 के लिए चयनित हुए समस्त हज यात्रियों को हज 2021 के लिए बिना कुर्राह में शामिल किए प्राथमिकता प्रदान की जाए जिससे वे अपना फरीजए हज मुकम्मल कर सकें। उन्हें पुन: हज 2021 हेतु हज आवेदन करने की प्रक्रिया का निर्धारण नहीं किया जावे।

मो. असलम खान ने बताया कि प्राप्त सूचना अनुसार हज 2020 के हज यात्रियों को उनके द्वारा हज यात्रा हेतु जमा कराई गई संपूर्ण रकम, कव्हर हेड द्वारा हज आवेदन फार्म में दिए गए बैंक एकाउंट में हज कमेटी आॅफ इंडिया द्वारा बिना कटौती के वापस किया जाएगा। इस हेतु हज यात्रियों को पृथक से कोई फार्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि हज मंत्रालय सउदी अरब से प्राप्त सूचना के परिपालन में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भारत से जाने वाले हज यात्रियों की हज यात्रा 2020 को निरस्त किए जाने व सभी हज यात्रियों को बिना कटौती के उनके जमा संपूर्ण रकम वापस किए जाने की घोषणा की है। सउदी सरकार द्वारा कोविड – 19 के संक्रमण के कारण हज यात्रियों की सुरक्षा व उनके स्वास्थ्य को दृष्टीगत रखते हुए हज 2020 हेतु केवल स्थानीय निवासियों को बहुत कम संख्या में अनुमति प्रदान करते हुए अंतरराष्ट्रीय हज यात्रियों के लिए इस वर्ष सउदी अरम आने पर पाबंदी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *