चन्द्रयान-2 की सफलता के लिए उज्जैन में महाकाल की विशेष पूजा

उज्जैन
चन्द्रयान-2 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होने वाली है, जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह का वातावरण है. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भारत के दूसरे मून मिशन पर निकले चन्द्रयान-2 की सफलता के लिये शुक्रवार को विशेष पूजा और अभिषेक किया गया. पुरोहितों ने बताया कि महाकाल भगवान शिव के सिर पर विराजित हैं चंद्रमा इसलिए महाकाल मंदिर में विशेष पूजा की जा रही है.

उज्जैन भारत के दूसरे मून मिशन पर निकले चन्द्रयान-2 की सफलता के लिए विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में पुरोहितों द्वारा विशेष पूजा और अभिषेक किया गया. 7 सितंबर को चन्द्रयान-2 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होने वाली है. भारत की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर देशवासियों में खासा उत्साह है और यही उत्साह महाकाल मंदिर के पंडित पुरोहित में भी देखने को मिला है. यहां के पुजारियों ने अपने शीश पर चंद्रमा धारण करने वाले स्वयंभू भगवान महाकाल के समक्ष चंद्रयान- 2 की सफलता के लिए विशेष पूजा की है.

पूरा देश आज चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) की लैंडिंग का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है. रात डेढ़ बजे के बाद कभी भी चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम' (Vikram lander) चांद की सतह पर उतर सकता है. पीएम मोदी को भी इस ऐतिहासिक पल का इंतज़ार है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि हर कोई इस बेहद खास पल का गवाह बने.

आज जैसे ही चंद्रयान-2 चांद की सतह पर लैंड करेगा भारत ऐसा कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही ऐसा कारनामा किया है. खास बात ये है कि चंद्रयान-2 चांद के साउथ पोल पर लैंड करेगा. अभी तक इस जगह पर कोई भी देश नहीं पहुंचा है. चांद के साउथ पोल पर स्पेसक्राफ्ट उतारने के बाद भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *