चंद्रकांता की निर्देशक निराज गुलेरी के बेटे के खिलाफ पॉस्को ऐक्ट के तहत केस दर्ज

छोटे परदे के लिए दिल्ली से एक बुरी खबर आ रही है। खबर है कि सीरियल चंद्रकांता की निर्देशक निराज गुलेरी के बेटे पर पॉस्को ऐक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है।

निरजा गुलेरी के 45 बेटे ने दिल्ली के लोधी गार्डेन में एक 6 साल के बच्चे को चुम लिया। इस पर बच्चे के पिता नाराज हो गए। उन्होंने दिल्ली के तुगलक रोड थाने में पॉस्को ऐक्ट के तहत केस दर्ज करवा दिया।

हालांकि इस मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। मेडिकल जांच के बाद ही उस पर कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में इस तरह का पहला मामला है जब एक बच्चे को चुमने पर केस दर्ज किया गया है।

खबर है कि पीड़ित बच्चे के पिता पेशे से वकील हैं। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह 8 बजे की है। बच्चा परिवार के साथ लोधी गार्डेन घुमने आया था। इसी दौरान आरोपी ने बच्चे को चुमना शुरू कर दिया। बाद में वकील ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने पॉस्को ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान साहिल गुलेरी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों का कहना है कि साहिल मानसिक रूप से कमजोर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *