गोण्डवाना के हजारों पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का दामन

गोण्डवाना के हजारों पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का दामन

वाहनों का काफिला लेकर कमलकुंज पहुंचे प्रदेशभर से पदाधिकारी

छिन्दवाड़ा:- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जो वचन देते हैं उसे पूरा भी करते हैं। पंद्रह माह की कांग्रेस सरकार में अनेकों योजनायें लाकर आदिवासियों का उत्थान किया है, जबकि भाजपा के शासन काल में आदिवासी पर भरपूर अत्याचार हुआ है। भाजपा और उनके नेताओं की आदिवासी के खिलाफ आपराधिक मानसिकता व आदिवासी विरोधी नीतियों से आहत और गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी की अनदेखी से दुखी है। उक्त उदगार आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास कमलकुंज में गोण्डवाना से कांग्रेस में सम्मिलित हुये पदाधिकारियों ने व्यक्त किये।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विकास कार्यों और कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी के हजारों पदाधिकारियों ने कांग्रेस का हाथ थामा साथ ही श्री कमलनाथ को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *