गोंडा की अंशिका एशिया बुक रिकार्ड के ग्रांड मास्टर श्रेणी में चयनित 

 गोण्डा

आसमां छूने का हो जुनून तो अपने कर्तव्यों के साथ अपनी जिज्ञासा और संस्कार को और बढ़ाना होगा जिससे हम उस मुकाम तक पहुंच सके। गोंडा जिले के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की आठ वर्षीय कक्षा 4 की होनहार छात्रा अंशिका मिश्रा ने अपनी जिज्ञासा और ज्ञान के चलते ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जिससे जिले का नाम रोशन हुआ है। इस उपलब्धि से जिले में अंशिका मिश्रा द्वारा स्थापित किए गए कीर्तिमान को लेकर उसको बधाई देने का तांता लग गया। 

अंशिका मिश्रा ने जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के सभी राज्यों के नाम और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम को 6 मिनट 26 सेकंड में सुनाकर उपलब्धि हासिल की थी। इस उपलब्धि से अंशिका मिश्रा का चयन इन्डिया स्टार आइकन और इन्डिया बुक आफ रिकार्डस मे शामिल हुआ था। अंशिका द्बारा बनाए गए कीर्तिमान और उसकी क्षमता का आकलन करते एशिया बुक रिकार्डस ग्रांड मास्टर श्रेणी में उसका चयन हुआ है । 

फरीदाबाद के एशिया बुक आफ रिकार्डस के प्रतिनिधि मो इकराम ने दूरभाष पर बताया कि एशिया बुक रिकार्डस में संस्था सभी क्षेत्रो में अच्छा कार्य करने और समाज को अच्छी दिशा देने वाले सभी लोगों का चयन करती है। संस्था ने अंशिका मिश्रा द्बारा बनाए गए कीर्तिमान और उसके हुनर को देखते हुए उसका चयन एशिया बुक रिकार्डस के 'ग्रांड मास्टर श्रेणी' में चयनित किया है। जल्द ही छात्रा को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 

होनहारी में बिटिया का नहीं कोई सानी :होनहार छात्रा अंशिका मिश्रा मूल रूप से ब्लाक इटियाथोक गोंडा के ग्राम भीखम पुरवा की रहने वाली है। इनके पिता मनोज मिश्रा प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा में ही प्रधानाचार्य के पद पर तैनात है। विद्यालय में सभी छात्र छात्राओं शिक्षा की अच्छी गुणवत्ता के साथ समय समय पर सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन होते रहते है। जिससे छात्र छात्रों के अन्दर जिज्ञासा जागृत हो। अंशिका मिश्रा इसी विद्यालय में कक्षा 4 की अध्यनरत छात्रा है।

 अंशिका की उपलब्धियां
 इन्डिया स्टार आइकन 2019
 इन्डिया बुक आफ रिकार्डस 2019 भोपाल 

लिख दी नई इबारत: जिले की होनहार कम उम्र की छात्रा अंशिका मिश्रा ने अपने लगन से ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है जिससे जिले का नाम हिन्दुस्तान के इतिहास में नई इबारत के साथ जाना जाएगा।

बीएसए ने भी दी बधाई:
प्रावि की होनहार छात्रा अंशिका मिश्रा द्वारा बनाए गए कीर्तिमान को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा इस उपलब्धि से बेसिक शिक्षा विभाग को नया जोश मिला है। 

बधाई देने पहुंचे लोग और शिक्षक:
जिले की होनहार छात्रा अंशिका मिश्रा के चयन की जानकारी जैसे शिक्षको को मिली वैसे ही सब लोग गाँव भीखम पुरवा में छात्रा अंशिका मिश्रा को बधाई देने पहुंच गए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, राकेश यादव, सुभाष चंद्र शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, डा अजय शुक्ला, सास्वत सिंह, वीरेन्द्र त्रिपाठी, इन्द्र प्रताप सिंह, इरशाद खान, श्रवण वर्मा, राकेश अग्रहरि, देवेन्द्र दुबे, जगत नारायण, कहकशां बेगम,मुनिषा वर्मा ने इसे जिले का गौरव बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *