गृह मंत्री ने दुर्ग के ग्रामीण क्षेत्रों का किया सघन दौरा

दुर्ग
गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग ब्लॉक के अनेक गांवों का दौरा किया तथा यहां भूमिपूजन और लोकार्पण के अनेक विकास काकिर्यों का शुभारंभ किया। गृह मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आज जिले के विभिन्न गांवों के भ्रमण का उद्देश्य लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी तो देना ही है। योजनाओं की जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति भी जानना है। श्री साहू आज हनोदा, भानपुरी, कुथरेल, अंडा, रिसामा बोरीगारका आदि गांव में गए।

मंत्री ने ग्रामीणों से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार ने पदभार ग्रहण करते ही सबसे पहला निर्णय कर्जमाफी और 2500 रूपए में धान खरीदी का लिया। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से कृषकों में खुशी की लहर आई है। खेती किसानी जो बरसों से पिछड़ रही थी, अब अरसे बाद किसानों के लिए आर्थिक लाभ का जरिया बनी है। खरीफ  का रकबा बढ़ा है, जो लोग खेती किसानी छोड़ चुके थे अब खेती की ओर वापस आ रहे हैं। कृषि प्रधान राज्य छŸाीसगढ़ के लिए शुभ संकेत है कि सरकार कृषकों के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं बना रही है और उन्हें क्रियान्वित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। छŸाीसगढ़ का किसान खुशहाल होगा तभी छŸाीसगढ़ खुशहाल होगा इस प्राथमिकता के साथ ही हम लोग किसानों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए शासन ने नरवा, गरूवा, घुरूवा बाड़ी योजना आरंभ की है। इस योजना के माध्यम से न केवल पशुधन संवर्धन होगा अपितु गौठान आर्थिक इकाई के रूप में विकसित होंगे।

गौठान में रहने की वजह से मवेशियों द्वारा फसलों के नष्ट किए जाने की घटनाएं भी नहीं होंगी। पशुधन का बेहतर तरीके से इस्तेमाल हो पाएगा। वंश संवर्धन तो होगा ही, साथ ही पशुओं के लिए पौष्टिक चारे की व्यवस्था भी गौठान में हो पाएगी। इसके लिए चारागाह भी लगाए जा रहे हैं, जहां नेपियर जैसे उच्च कोटि के घास लगाए जा रहे हैं। पशुधन के संवर्धन से गौठान तेजी से आत्मनिर्भर ईकाई के रूप में विकसित होंगे। लोगों की आर्थिक आय बढ़ेगी। गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गौठान के लिए पैरादान का भी आह्वान ग्रामीणों से किया है। मैं भी सभी किसान भाइयों से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में पैरा दान करें ताकि गौ माता के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध हो सके। हम पशुधन के लिए पर्याप्त चारा और पानी रखने की व्यवस्था करेंगे तो गौठान का बेहतर संचालन होगा। यहां से प्राप्त गोबर जैसे उत्पादों से कंपोस्ट खाद का निर्माण कर पाएंगे। इससे जैविक खेती के लिए रास्ता बढ़ेगा। सरकार नरवा योजना पर भी काम कर रही है। नरवा योजना के माध्यम से नालों का जीर्णाेद्धार किया जा रहा है, इसके माध्यम से जल की एक-एक बूंद को बचाने पहल की जा रही है। जल संरक्षण आज के समय की सबसे अहम आवश्यकता है।

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छŸाीसगढ़ सरकार आगामी पीढ़ी के विकास के लिए काम कर रही है। सरकार ऐसी ठोस योजनाएं बना रही है जिसका आगामी कई पीढ़ियों को लाभ होगा। यह सतत् विकास का रास्ता है। भूमि के संरक्षण का रास्ता है यह भूमि के विकास का रास्ता है और यह परंपरागत साधनों से खुशहाल जीवन का रास्ता है। गृह मंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों से चर्चा की ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और ग्रामीण विकास की योजनाओं की जमीनी स्तर पर यिान्वयन की स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ग्रामीणों से फीडबैक लेती है और इसके आधार पर नीतियां तैयार करती है। ग्रामीणों को हर बुनियादी सुविधा उपलब्ध की जाएगी और ऐसी योजनाओं पर काम किया जाएगा जिससे ग्रामीण विकास का एक ठोस रास्ता तैयार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *