गठबंधन न होने पर केजरीवाल ने निकाली भड़ास, कहा-कांग्रेस और BJP में हुआ गुप्त समझौता

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से इंकार पर कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकाली। केजरीवाल ने कहा कि अफवाहें हैं कि कांग्रेस का भाजपा के साथ गुप्त समझौता हुआ है। दिल्ली सीएम ने कहा कि जहां पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को हराना चाहता है, ऐसे में कांग्रेस भाजपा की मदद कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस-भाजपा के ‘अपवित्र’ गठबंधन से लड़ने को तैयार हैं, जनता उन्हें हराएगी। बता दें कि केजरीवाल के पुरजोर पर भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आप और कांग्रेस के गठबंधन के लिए नहीं माने।

दिल्ली में आज राहुल ने आफ से सगठबंधन को लेकर पार्टी नेताओं से चर्चा की लेकिन सर्वसम्मति से सभी ने इससे इंकार कर दिया। दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष और तीन बार मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित ने यह ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं की एक राय है कि पार्टी को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए और आप के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली के पार्टी नेताओं के साथ करीब दो घंटे चली बैठक के बाद दीक्षित ने यह घोषणा की। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालने के बाद से ही किसी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार नहीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *