गठबंधन के लिए विपक्ष की कवायद तेज! अखिलेश के बाद मायावती से मिले चंद्रबाबू नायडू

 लखनऊ

अगली सरकार के गठन के मकसद से गठबंधन बनाने की कवायद में नई दिल्ली में विपक्ष के नेताओं से मिलने के बाद तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू शनिवार शाम लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती से मुलाकात की। नायडू ने आंध्र प्रदेश से लाए आम की पेटी मायावती को उपहार में दिया। इससे पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी के दफ्तर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। नायडू लखनऊ एअरपोर्ट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने उनके पार्टी ऑफिस पहुंचे, जहां अखिलेश यादव ने फूलों के गुलदस्ते से उनका स्वागत किया।

नायडू तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से कई दौर की बैठकें पहले ही कर चुके हैं। नायडू की तेदेपा पहले राजग में शामिल थी लेकिन कुछ ही महीने पहले वह गठबंधन से अलग हो गयी।

विपक्षी दल अगली सरकार के गठन में भाजपा के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त मोर्चा तैयार करने में संलग्न हैं। गौरतलब है कि नायडू ने इससे पहले नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाकपा नेता जी. सुधाकर रेड्डी और डी राजा, राकांपा प्रमुख शरद पवार और एलजेडी नेता शरद यादव से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *