गजनवी मिसाइल पर PAK का गुमान, इन 4 हथियारों से तोड़ देगा हिंदुस्तान

 
नई दिल्ली 

पाकिस्तान ने बुधवार रात छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का सफल परीक्षण किया. इस मिसाइल की रेंज यानी पहुंच 290 से 320 किलोमीटर है. हालांकि, इस मिसाइल का उपयोग सिर्फ जमीन से जमीन पर मार करने के लिए किया जा सकता है. भारत के साथ चल रहे कूटनीतिक तनावों के बीच मिसाइल का परीक्षण कर पाकिस्तान भले ही अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहता हो, लेकिन मिसाइलों की ताकत में भारत के आगे वह बौना और बेहद छोटा है.
भारत के पास इस रेंज की चार मिसाइलें हैं. इनमें शामिल हैं – छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2, पृथ्वी-3, धनुष और छोटी दूरी की क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस. अगर पाकिस्तान युद्ध छेड़ता है तो भारत की सेनाएं उसे खून के आंसू रोने पर मजबूर कर देंगी. आइए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान की मिसाइल क्षमता और सैन्य ताकत कितनी है.

छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (1000 किमी के आसपास या कम)

भारत        

पृथ्वी-1 (रेंजः 150 किमी, पेलोडः 1000 किलो)

पृथ्वी-2 (रेंजः 350 किमी, पेलोडः 350-750 किलो)

पृथ्वी-3 (रेंजः 300-350 किमी, पेलोडः 500-1000 किलो)

धनुष (रेंजः 250-350 किमी, पेलोडः 500-1000 किलो)        

प्रहार (रेंजः 150 किमी, पेलोडः 200 किलो)

सागरिका (रेंजः 700 किमी, पेलोडः 500-800 किलो)

अग्नि-1 (रेंजः 700-1200 किमी, पेलोडः 2000 किलो)

शौर्य (रेंजः 700 किमी, पेलोडः 800 किलो)

पाकिस्तान

हत्फ-1 (रेंजः 70 किमी, पेलोडः 500 किलो)

हत्फ-1ए (रेंजः 100 किमी, पेलोडः 500 किलो)

हत्फ-1बी (रेंजः 100 किमी, पेलोडः 500 किलो)

हत्फ-2-अब्दाली (रेंजः 180-200 किमी, पेलोडः 450 किलो)

हत्फ-2ए अब्दाली (रेंजः 800 किमी, पेलोडः 350 किलो)

हत्फ-3ए गजनवी (रेंजः 290-320 किमी, पेलोडः 700 किलो)

हत्फ-4 शाहीन-1 (रेंजः 750 किमी, पेलोडः 700 किलो)

हत्फ-9 नस्र (रेंजः 60 किमी, पेलोडः जानकारी नहीं)

                    

छोटी दूरी की क्रूज मिसाइल (1000 किमी के आसपास या कम)

भारत        

ब्रह्मोस (रेंजः 300-500 किमी, पेलोडः 300 किलो)

निर्भय (रेंजः 800-1000 किमी, पेलोडः 450 किलो)

पाकिस्तान

हत्फ-7 बाबर (रेंजः 750 किमी, पेलोडः 500 किलो)

हत्फ-8 राद (रेंजः 350 किमी, पेलोडः 1000 किलो)

मध्यम दूरी की मिसाइलें (1000 से ज्यादा, 3000 किमी से कम)

भारत

अग्नि-2 (रेंजः 2000 किमी, पेलोडः 1000 किलो)

पाकिस्तान

गौरी-2/हत्फ-5ए (रेंजः 1800 किमी, अभी डेवलप हो रही है)

अबाबील (रेंजः 2200 किमी, अभी डेवलप हो रही है)

इंटरमीडिएट दूरी की मिसाइलें (3000 से ज्यादा, 5500 किमी से कम)

भारत

अग्नि-3 (रेंजः 3500-5000 किमी, पेलोडः 2000-2500 किलो)

अग्नि-4 (रेंजः 4000 किमी, पेलोडः 1500-2500 किलो)

पाकिस्तान

गौरी-3 (रेंजः 3000 किमी, अभी डेवलप हो रही है.)

शाहीन-2 (रेंजः 2500 किमी, अभी डेवलप हो रही है.)

शाहील-3 (रेंजः 2750 किमी, अभी डेवलप हो रही है.)

अन्तरमहाद्वीपीय दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (5500 किमी से ज्यादा)

भारत

अग्नि-5 (रेंजः 5000 किमी, पेलोडः 1500 किलो)

अग्नि-6 (रेंजः 8000-12000 किमी, अभी डेवलप हो रही है.)

पाकिस्तान

अन्तरमहाद्वीपीय दूरी की एक भी मिसाइल पाकिस्तान के पास नहीं है.

भारत और पाकिस्तान की सैन्य क्षमता

सैन्य क्षमता        भारत                     पाकिस्तान

थल सेना             12 लाख जवान        5.6 लाख जवान

टैंक                    3565                      2496

वायुसेना             1.27 लाख जवान      70 हजार जवान

फाइटर जेट        814                         425

नौसेना                67,700 जवान          25,000 जवान

कैरियर              1 (INS विक्रमादित्य)    एक भी नहीं

पनडुब्बी            16                             8

फ्रिगेट               13                             9

लड़ाकू विमान    75                             8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *