खेल पुरस्कारों की चयन समिति में आंशिक परिवर्तन

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाडि?ों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार नियम-2004 में संशोधन कर 03 मार्च 2019 को गठित समिति में आंशिक परिवर्तन करते हुए का पुनर्गठन किया है। जिसमें प्रभारी सांई सेंटर गीता पंत को अध्यक्ष बनाया गया है वहीं छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के सचिव गुरूचरण सिंह होरा को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
समिति के अन्य सदस्यों में उपसंचालक (वित्त) एसके चंद्राकर, सहायक संचालक हेमंत मत्स्यपाल, दुर्ग की सहायक संचालक विलियम लकड़ा सहायक संचालक दुर्ग, पद्मश्री सबा अंजुम, पूर्व ओलंपियन राजेन्द्र प्रसाद, बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अखिल धगत, टेनिस एसोसिएशन के सचिव गुरूचरण सिंह होरा, वीआर चन्नावर सचिव साइकिलिंग एसोसिएशन हैं। समिति अपना प्रतिवेदन एक हफ्ते के भीतर खेल संचालक को समक्ष प्रस्तुत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *