खेल दिवस पर साई में फिट इंडिया जनजागरुकता रैली

रायपुर
खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर की ओर से फिट इंडिया जनजागरुकता रैली निकाली गई। इसके अलावा खिलाडिय़ों के बीच वॉलीबॉल मैत्री मैच खेला गया। फिट इंडिया अभियान के शुभारंभ अवसर पर दूरदर्शन पर प्रसारित प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी संदेश को खिलाडिय़ों ने सुना।

साई रायपुर प्रभारी गीता पंत ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर खेल विभाग मुख्यालय में खिलाडिय़ों ने फिट इंडिया अभियान के दौरान दूरदर्शन पर प्रसारित प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को खिलाडिय़ों ने सुना। इसके पूर्व साई सेंटर में खिलाडिय़ों ने फिट इंडिया जनजागरुकता रैली निकाली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने फिट इंडिया संदेश के दौरान कहा आज लोग मोबाइल पर फिटनेस डाउनलोड करते हैं लेकिन बाद में उसकी ओर ध्यान भी नहीं देते हैं। बदलती जीवन शैली के कारण वर्तमान में लाइफ लाइन डिसआर्डर हो गया है। जीवन में सुधार लाकर इस डिसआर्डर में सुधार लाया जा सकता है। फिटनेस को लेकर चीन, आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अमेरिका जैसे देशों में अभियान चलाया जा रहा है। लक्ष्य के अनुसार दिनचर्या ढाली जा सकती है। जितने भी सफल व्यक्ति हुए हैं उनका भरोसा फिटनेस पर रहा है। जो फिट है वही हिट है। नए भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए हमें फिटनेस को मानक बनाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *