खुद की बिछाई जाल में फंसा नक्सली, सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई जान

दंतेवाड़ा
 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के जंगलों में एक दिलचस्प घटना हुई। यहां जवानों को नुकसान पहुंचाने बनाए गए गड्‌ढों में खुद एक नक्सली गिर गया। सर्चिंग पर निकले जवानों को करीब आता देख अन्य नक्सली भाग निकले। दंतेवाड़ा- सुकमा सीमावर्ती क्षेत्र गादीरास नागलगुड़ा के घायल नक्सली पड़ा रहा। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि इसके बाद इस घायल नक्सली को जवानों ने निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
देसी इलाज करवा रहा था नक्सली लेकिन जख्म नहीं भरा

    दरअसल दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि नागलगुड़ा में नक्सलियों की मौजूदगी है। डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले । जवानों के आने की खबर पर नक्सली भाग निकले, लेकिन घायल भीमा भाग नहीं सका। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने जख्मों का देसी इलाज करवा रहा था। लेकिन जख्म भरा नहीं।

    जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली गड्ढा खोदकर इसके अंदर नुकीली लोहे की सरिया गाड़ते हैं। फिर इसे सूखे पत्तों से ढंक देते हैं। ताकि जंगल मे ऑपरेशन पर आने वाला जवान इसकी चपेट में आकर घायल हो जाए। अक्सर यहां आईईडी भी नक्सली लगाते हैं। इस स्पाइक होल में कई बार जवान, आम ग्रामीण, मवेशी गिरकर घायल हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *