क्रिस गेल और मार्टिन गुप्तिल का छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगें रोहित

हेमिल्टन
हिटमैन के नाम से मशहूर भारत के रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को जब तीसरे और अंतिम ट््वंटी-20 मुकाबले में उतरेंगे तो उनका लक्ष्य इस फॉर्मेट में सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाना होगा। रोहित अब तक 92 मैचों में 102 छक्के मार चुके हैं और अब उनके सामने वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्तिल का 103 छक्कों का रिकॉर्ड है। हालांकि गेल ने अब तक 56 और गुप्तिल ने 76 मैच खेले हैं। रोहित 92 मैच  खेल चुके हैं। इस सीरीज में भारत की कप्तानी संभाल रहे रोहित ने पिछले मैच में 50 रन बनाने के साथ ही गुप्तिल का ट््वंटी-20 में सर्वाधिक रन  बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। गुप्तिल के 76 मैचों में 2272 रन है जबकि रोहित के 2288 रन हैं।

कल के मुकाबले में यदि रोहित एक छक्का मार देते हैं तो वह टेस्ट, वनडे और ट््वंटी-20 तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 350 छक्के मारने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित के अब तक तीनों फॉर्मेट में 326 मैचों में 349 छक्के मारे हैं। रोहित ने 27 टेस्ट में 32 छक्के, 201 वनडे में 215 छक्के और 92 ट््वंटी-20 में 102 छक्के मारे हैं। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी यदि तीसरे मैच में दो छक्के मार जाते हैं तो वह तीनों फॉर्मेट में कुल 350 छक्के पूरे कर लेंगे। धोनी के अब तक 523 मैचों में 348 छक्के हैं। धोनी ने 90 टेस्ट में 78 छक्के, 338 वनडे में 222 छक्के और 95 ट््वंटी-20 में 48 छक्के मारे हैं। पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी ने 524 मैचों में 476 छक्के, गेल ने 443 मैचों में 476 छक्के, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम ने 432 मैचों में 398 छक्के और श्रीलंका के सनत जयसूर्या ने 586 मैचों में 352 छक्के मारे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *