क्रिकेटर ईश सोढ़ी ने की पंजाबी रीति से शादी

ऑकलैंड
 भारतीय मूल के न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्पिनर ईश सोढ़ी ने एक निजी समारोह में अपनी मंगेतर एंजेलिना वैन रोजमेलन शादी की। पंजाब प्रांत के लुधियाना में जन्मे न्यूजीलैंड टीम के स्पिनर ईश सोढ़ी ने अपनी शादी भारतीय परंपरा के हिसाब से की। सोढ़ी ने ऑकलैंड के तकनिनी के सुप्रीम सिख सोसाइटी गुरुद्वारा में एक निजी समारोह में पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी की।

करीब सौ लोग रहे विवाह के गवाह

न्यूजीलैंड मीडिया के मुताबिक ईश और एंजेलिना की शादी में करीब 100 लोगों ने शिरकत की। इस शादी में दोनों परिवारों के लोग, कुछ रिश्तेदार और दोनों परिवार के करीबी लोग शामिल थे।

चार साल की उम्र में चले गए थे न्यूजीलैंड

ईश सोढ़ी का पूरा नाम इंदरबीर सिंह सोढ़ी है। उनका जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ है। वह चार साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ न्यूजीलैंड चले गए थे। उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा ऑकलैंड साउथ के पापाटोटो हाई स्कूल में हुई।

चर्च में भी करेंगे शादी

26 साल के ईश सोढ़ी ने हाल ही बताया था कि वे चर्च के साथ-साथ एक गुरुद्वारे में भी शादी करेंगे। ईश सोढ़ी की पत्नी इसाई हैं। ईश सोढ़ी वर्तमान में न्यूजीलैंड टीम के सदस्य हैं। वह न्यूजीलैंड की विश्व कप टीम में भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *