क्या साबित होगा मास्टरस्ट्रोक? बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की यह है बड़ी प्लानिंग

 पटना 
रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसमें वामदलों को भी जोड़ने का प्रयास होगा। महागठबंधन द्वारा लोहिया की पुण्यतिथि पर 12 अक्टूबर को बापू सभागार में सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उसमें भी वामदलों के साथ एनडीए से अलग रहने वाले कुछ और दलों को न्योता भेजा जाएगा। कुशवाहा को महागठबंधन के सम्मेलन का संयोजक बनाया गया है।

रालोसपा प्रमुख ने शनिवार को रांची में लालू प्रसाद से मुलाकात की। उसके बाद आज पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में उन्होंने महागठबंधन के विस्तार की बात कही। अंदाजा लगाया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में वामदलों को भी साथ लाने के प्रयास पर राजद की भी सहमति है। कहा कि राज्य में होने वाला उप चुनाव भी हम साथ लड़ेंगे लेकिन इस चुनाव तक महागठबंधन का स्वरूप पुराना ही होगा। मौके पर लगभग डेढ़ दर्जन नेता रालोसपा में शामिल हुए। श्री कुशवाहा ने उनका स्वागत किया। दल में शामिल होने वालों में भाजपा के संजीव व जदयू के चेनारी प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कु. पासी शामिल थे।

 डीएलएड वालों को मौका न मिला तो आंदोलन : उपेन्द्र रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि एनआईओएस से डीएलएड करने वाले युवकों को शिक्षक बहाली में मौका नहीं मिला तो उनकी पार्टी सड़क पर उतरेगी। इसके पहले वह खुद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से बात करेंगे। केन्द्र के इस फैसले पर राज्य सरकार को संज्ञान लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *