क्या प्रज्ञा को पता चलेगा रिया है उसकी बेटी?

कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में प्रज्ञा को ऐसा लगता है कि रिया उसी की बेटी है। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में प्रज्ञा अपने शक को दूर करने के लिए शहाना से पूछती है कि रिया के पिता का नाम क्या है। वह उसे बताती है कि उनका नाम मिस्टर मेहरा है। हालांकि इससे उसे कुछ क्लियर नहीं हो पाता है।

प्रोमो में दिखाई देता है कि मिस्टर मेहरा सुनकर प्रज्ञा को शक और बढ़ जाता है। इसके बाद वह उनके घर का पता पूछती है। शहाना प्रज्ञा को रास्ते का डायरेक्शन बताती है कि कैसे रिया के घर तक पहुंचा जा सकता है।

वह जब आखिर में मेहरा मेंशन का नाम लेती है तो प्रज्ञा हैरान रह जाती है। उसके चेहरे की हवाइयां उड़ जाती है।

तो क्या प्रज्ञा को पता चल जाएगा कि रिया ही उसकी बेटी है? अगर सच सामने आता है तो क्या प्रज्ञा रिया से मिलने की कोशिश करेगी? क्या वह प्राची को अभि से दूर रखने की कोशिश करेगी ? अब देखते हैं कि आज के एपिसोड में क्या होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *